सुकमा, फरवरी 17 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के प्रभाव और राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर 22 नक्सलियों ने मंगलवार को सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वालों में एक महिला सहित नक्सली कमांडर, नक्सली सदस्य और अन्य पदों पर कार्यरत सदस्य शामिल हैं। ये सभी सुकमा जिले के दूरदराज के गांवों के रहने वाले हैं।नक्सलियों को टूटा मनोबल सुकमा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे 'पूना मारगेम' (नया सवेरा) अभियान के तहत इन नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया गया। यह अभियान छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत चलाया जा रहा है। सुकमा जिले में लगातार सफल सुरक्षा अभियानों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और सड़कों क...