नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से केंद्रीय सुरक्षा बलों की चरणबद्ध वापसी की तैयारी - अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू हो सकती है प्रक्रिया नई दिल्ली। विशेष संवाददाता केंद्र सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से केंद्रीय सुरक्षा बलों की संतुलित और चरणबद्ध वापसी की योजना तैयार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, यदि तय रोडमैप के अनुसार सब कुछ चलता है तो अप्रैल के अंतिम सप्ताह से बलों की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, योजना को अंतिम रूप देने की आंतरिक समयसीमा 30 मार्च निर्धारित की गई है। नक्सल खात्मे के एलान के साथ ही फोर्स की नए इलाकों में नई योजना के साथ तैनाती के प्लान को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है। इसके बाद अधिकांश केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जैसे सीमा सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस - आईटीबीपी धीरे-धीर...