पटना, फरवरी 19 -- ग्रामीण सड़क मंत्रालय ने गुरुवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए सड़क संपर्कता परियोजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में बिहार से पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए सड़क संपर्कता परियोजना के तहत औरंगाबाद, गया, रोहतास, नवादा मुजफ्फरपुर, जमुई, बांका एवं लखीसराय जिले में लगभग 1814 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही विभाग ने 72 पुलों का निर्माण कार्य भी पूर्ण कर लिया है। उन्होंने कहा कि सड़कें बेहतर स्थिति में है और सड़कों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। सचिव ने कहा कि परियोजना के तहत शेष कार्यों को तीव्र गति से पूर्ण किया जा रहा है। चार सड़कों जिनकी लंबाई करीब 24 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.