हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 18 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को प्रगति यात्रा पर कैमूर आएंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है और सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया है। कैमूर आगमन पर मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विभागों के करीब 348 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 169 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम सरकार ने घोषित कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सबसे पहले 10:40 बजे मोहनियां प्रखंड के भरखर गांव में हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे। भरखर में योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के बाद करीब 11 बजे मोहनियां बाजार में जाएंगे। समिति में योजनाओं के उद्घाटन के बाद पुन भरखर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.