रांची, अक्टूबर 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक बढ़त हासिल करते हुए एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। आईजी अभियान डॉ माइकल राज एस ने बताया कि डीजीपी झारखंड के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन नक्सल विरोधी अभियान के तहत जनवरी से सितंबर 2025 के बीच कुल 32 दुर्दांत नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है, जबकि 266 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर विवेक उर्फ प्रयाग मांझी और अनुज उर्फ सहदेव सोरेन जैसे शीर्ष कमांडर शामिल हैं। आईजी अभियान ने बताया कि नक्सल अभियान के दौरान पुलिस को हथियार, गोला-बारूद और लेवी की राशि बरामद करने में भी उल्लेखनीय सफलता मिली है। इस अवधि में नक्सलियों से कुल 157 हथियार (जिसमें पुलिस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.