छपरा, फरवरी 6 -- पानापुर, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने वृत्त भगवानपुर गांव में छापेमारी कर वर्ष 2015 में हुए नक्सली हत्याकांड के एक अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वृत्त भगवानपुर निवासी शेखर बिंद उर्फ शेखर राउत के रूप में हुई है। वह पिछले लगभग दस वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2015 में थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में नक्सली मोहन सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना आपसी रंजिश की परिणाम बताई गई थी। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस द्वारा किए गए अनुसंधान में शेखर बिंद उर्फ शेखर राउत की संलिप्तता सामने आई थी। हालांकि, घटना के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था और लगातार फरार चल रहा था। हाल के दिनों में उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.