चक्रधरपुर, जून 10 -- सोनुवा।विगत दिनों छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के दौरान मारे गये नक्सली नेता केशव राव उर्फ बसवराजु के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा बुलाई गई भारत बंद का सोनुवा व गोइलकेरा क्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। नक्सली बंदी के कारण मंगलवार सुबह से ही वाहनों का परिचालन ठप है। बंद को लेकर दुकानों में ताला लटकाता नजर आ रहा है। वहीं, मंगलवार को गोइलकेरा में लगने वाली सप्ताहिक हाट भी बंद रहे। वाहनों का परिचालन बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नक्सली बंदी का असर रेलवे पर नहीं पड़ा है। बंद को लेकर रेलवे व जिला पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस जवान सड़कों पर गश्त करते नजर आ रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.