नई दिल्ली, जनवरी 3 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नए साल के पहले ही शनिवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। सुकमा और पड़ोसी बीजापुर जिले में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और सुरक्षाबलों की टीम ने शनिवार तड़के करीब 5 बजे इन ऑपरेशनों को अंजाम दिया। आपको बता दें कि तेलंगाना सीमा के पास गोलापल्ली थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि अब तक तीन शव बरामद कर लिए गए हैं और भारी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य थे। मार्च 2026 की डेडलाइन, अब तक 500 से अधिक ढेर केंद्रीय गृह मंत्री अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.