औरंगाबाद, मार्च 19 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा पुलिस ने नक्सलियों के नाम पर ईंट भट्ठे से रंगदारी मांगने वाले उदल यादव उर्फ साकेत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह गया जिले के टेकारी थाना के दीवान बिगहा गांव का स्थाई निवासी है। उसकी गिरफ्तारी उपहारा थाना के भलुआर से हुई है। वर्तमान में वह यही रह रहा था। इसकी गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में नक्सलियों के नाम पर भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने, पोस्टर लगाने एवं भट्ठा के मजदूरों का मोबाइल छीनने से जुड़ी प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अनुसंधान के क्रम में उसका नाम आया था। वह पिछले चार वर्षों से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.