गिरिडीह, फरवरी 8 -- गिरिडीह जिला पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर शनिवार को नक्सलियों के ठिकानों से हथियारों का जखीरा बरामद किया। इनमें 20 राइफल और छह ग्रेनेड शामिल हैं। ये हथियार जिले के खुखरा क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ की तराई वाले क्षेत्र की भालकी पहाड़ी एवं कानेडीह के समीप से बरामद किए गए।पुलिस ने नक्सलियों द्वारा गड्ढ़े में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद किया है। नक्सलियों के विरुद्ध यह सफलता सीआरपीएफ एफ/154 बटालियन गिरिडीह जिला पुलिस की ओर से चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में मिला है। गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने शनिवार शाम पत्रकार सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आलोक में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 634 ...