बीजापुर, जून 5 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और मौके से एक ऑटोमैटिक हथियार बरामद किया गया है। पिछले दो-तीन घंटों से दोनों पक्षों की ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।संयुक्त बलों का ऑपरेशन बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। खुफिया सूचना के आधार पर नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के वरिष्ठ कैडरों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), और कमांडो बटालियन फॉर रिसॉल्यूट एक्शन (कोबरा) की संयुक्त टीम ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन शुरू किया।सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता की उम्मीद यह ऑपरेशन सुबह से जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.