चाईबासा, फरवरी 13 -- गुवा, संवाददाता। शुक्रवार को राजीव रंजन कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स के निर्देशानुसार एफ/26वीं वाहिनी की ओर से करमपदा (किरीबुरु) क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समवाय अधिकारी मो. खान काठात (निरीक्षक/जीडी) ने किया। इस अवसर पर ग्राम झंडीबुरु, भनगांव एवं करमपदा (किरीबुरु) के ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत बिजली सुविधा से वंचित ग्रामीणों के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया, जिससे उन्हें रात्रि के समय प्रकाश की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद एवं सहायक उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद भी उपस्थित थे। इस मौके पर समवाय अधिकारी मो. खान काठात (निरीक्षक/जीडी) ने ग्रामीणों...