वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के स्टूडेंट्स फोरम लौरियेट्स के अंतर्गत चल रहे दस दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 'नक्षत्र 2026' में पांचवें दिन शुक्रवार को विविध आयोजन हुए। रेजोनेंस के अंतर्गत संभाषण में छात्रों ने अपनी वाकपटुता से सबको अचंभित कर दिया, अगले सत्र में छात्रों ने नई-नई कहानी सुनाई। नक्षत्र महोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव और कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने किया। अध्यक्षता कॉलेज की उप प्राचार्य एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता जैन ने किया। निर्णायक मण्डल में वसन्त कन्या महाविद्यालय की डॉ. सुप्रिया सिंह और डॉ. पूर्णिमा सिंह, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट की डॉ. सुनीता आर्य, डीएवी पीजी कॉलेज की डॉ. बन्दना बालचंदनानी, डॉ. नजमुल हसन शामिल रहे। संयोजन फोरम के अध्...