लखनऊ, मई 22 -- यूपी सरकार शहरों में नक्शा पास करने की व्यवस्था को और सरल करने के साथ ही धोखाधड़ी पर रोक लगाने जा रही है। नक्शा पास कराने वालों को अब इसे ऑनलाइन सबमिट करने के साथ ही अपना आधार भी साथ में देना होगा। इसमें यह देखा जाएगा कि मूल आवंटी द्वारा ही नक्शा पास कराया जा रहा है या फिर धोखाधड़ी कर कोई दूसरा तो पास नहीं कराना चाहता है। प्रमुख सचिव आवास पी. गुरुप्रसाद ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग मौजूदा समय ओबीपास साफ्टवेयर के माध्यम से नक्शा पास करा रहा है। इसमें भारी खामियां हैं, जिसके चलते नक्शा पास होने में काफी समय लग रहा है। इस साफ्टवेयर में नक्शा सबमिट होने के बाद ऑनलाइन काफी आपत्तियां लग जा रही है, इसका जवाब देने में लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। इसीलिए इस व्यवस्था को बदलते हुए फास्टपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.