गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता राष्ट्रव्यापी प्रोजेक्ट 'नक्शा कार्यक्रम के तहत शहरी भूमि सर्वेक्षण को आधुनिक तकनीक से पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए गोरखपुर नगर निगम के नए वार्डो का सोमवार को हेलिकॉप्टर से सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ प्रस्थान करने के उपरांत हेलीकाप्टर में तैनात ड्रोन कैमरा, लिडार और नादिर के माध्यम से 12 प्वाइंट के सर्वेक्षण किए गए। हालांकि सर्वेक्षण के लिए 10 नए वार्डो में 100 प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। तीन से चार दिन में सर्वेक्षण का काम पूरा होने की संभावना है। हेलिकॉप्टर की मदद से गोरखपुर नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में नवगठित 10 वार्डो में आधुनिक तकनीकों से भूमि रिकॉर्ड डिजिटल बनाया जाएगा। ताकि भू-सूचना को सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके। इस योजना से लागू होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.