लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ, संवाददाता नक्खास बाजार में खरीदारी करने गए दम्पति का चूड़ी विक्रेता से मोलभाव करने को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के दौरान विक्रेता ने कम दाम में सामान खरीदने पर तंज कसा। फिर साथियों की मदद से दम्पति के साथ मारपीट की। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुल गुलाम हुसैन निवासी मोइनुद्दीन पत्नी सना के साथ खरीदारी करने नक्खास बाजार गए थे। एक दुकान पर सना ने चूड़ियां पसंद की। दाम ज्यादा होने पर वह लोग लौटने लगे। तभी व्यापारी ने आवाज लगा कर 300 में चूड़ी देने की बात कही। मोइनुद्दीन के मुताबिक वह पत्नी के साथ दोबारा दुकान पर लौटे और 300 रुपये विक्रेता को दिए। मोलभाव कर सामान खरीदने की बात पर व्यापारी नईम ने तंज कसा। मोइनुद्दीन के विरोध करने पर नईम ने आरिफ, अजहर और रजिया के साथ मिल कर मारपीट शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.