बागपत, फरवरी 13 -- बागपत। रालोद अध्यक्ष व केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने छपरौली में स्व. अजित सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि विपक्ष में नकारात्मक भावना घर कर गई है। मुझे समझ में आया तो मैं अलग हो गया। आज विपक्षी नेता दिखावे की डुबकी लगा रहे हैं। कितने विपक्ष के नेता हैं, चेहरे पर मुस्कराहट नहीं आती, ताली तक नहीं बजाई जाती। हमारे दल की लडाई सत्ता हासिल करना नहीं। कांग्रेस कह रही है कि हमे सत्ता नहीं चाहिए, हमें तो राष्ट्र के खिलाफ लड़ना हैं। यूपी, दिल्ली का चुनाव आपने देखा, लोकदल, बीजेपी कार्यकर्ता और काम करें। सरकार की पूरी ताकत जन कल्याण के कार्यों में लगी है। नई तकनीक में आज देश बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहा है, आज छोटी चिप में दुनिया समा रही है, किसानों के नेता चौधरी अजित सिंह उस समय कम्प्यूटर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.