बाराबंकी, फरवरी 24 -- सुबेहा। सरांय गोपी पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार की देर शाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर पिता-पुत्र से सात हजार रुपये नकद व चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए।नशे में धुव बदमाशों ने इस दौरान पिता पुत्र को मारापीटा भी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। सटेशनरी की दुकान चलाते हैं पिता-पुत्र: थाना सुबेहा के ही बड़ी मेहंदिया के निवासी शिवबक्श पाल की स्टेशनरी की दुकान जनपद अमेठी के इन्हौना कस्बा में स्थित है। रोज की तरह व्यवसाई शिव बक्श रात आठ बजे दुकान बंद कर अपने बेटे शुभम के साथ बाइक से घर वापस लौट रहे थे। पिता-पुत्र थाना सुबेहा क्षेत्र में सरांय गोपी पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूर पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर पिता पुत्र की बाइक रोक दी। इसके बाद बाइक रुकते ही बदमाश...