एटा, मई 19 -- नकाबपोश चोरों ने घर में घुसकर चोरी की। जगार होने पर विरोध किया। एक चोर ने पकड़कर बेटी के साथ छेड़खानी भी की। महिला के साथ पिटाई की। मामले में गृहस्वामी ने चोरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गृहस्वामी ने एक नामजद, दो अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बागवाला के एक गांव निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे घर में तीन नकाबपोश चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। पत्नी, बेटी सो रहे थे। घर में घुस कर चोरों ने बक्खा खोला। आवाज सुनकर पत्नी की आंख खुली और पुत्री को जगाया। दोनों ने घर का बल्ब जलाया। चोर हाथ में थैला लेकर भाग रहे थे। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। पत्नी ने शोर मचा दिया। आरोप है कि एक चोर बेटी से छेड़छाड़ भी की। कमरे की तरफ खींचने लगा। पत्नी ने धक्का देकर बाहर से कमरे...