गाजीपुर, मार्च 5 -- गाजीपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गयी है। हालांकि इसके बाद भी नकलची अनुचित सामग्री लेकर जाने में परीक्षार्थी नहीं डर रहे है। मंगलवार को शहीद उदय नारायण इंटर कालेज नोनहरा भाला में हाईस्कूल में परीक्षा दे रहा एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। जिसे केंद्र व्यवस्थापक ने रिस्टीकेट कर दिया है। गाजीपुर में इस बार 196 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। इस दौरान हाईस्कूल की पहली पाली में विज्ञान की परीक्षा करायी गयी। जिसमें 66765 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 59 हजार 264 परीक्षार्थी मौजूद रहे। जबकि 750 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इसी पाली में इंटरमीडिएट की अरबी की परीक्षा करायी गयी। जिसमें 493 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें 15 अनुपस्थित और 478 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.