सहारनपुर, फरवरी 18 -- आज से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सीसीटीवी की निगरानी में पूरी तरह नकल विहीन कराने को चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। डीएम मनीष बंसल ने बताया कि 89 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा परीक्षाओं में किसी अभ्यर्थी को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कहा जिले को 6 जोन में विभाजित करते हुए मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। खास है कि जनपद में कल से प्रारंभ हो रही बोर्ड परीक्षाओं को नकल-विहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन सख्त है। डीएम ने मीडिया बंधुओं को परीक्षाओं की व्यापक तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनपद में धारा 163 लागू की गई है। परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना, सभी केंद्रों पर सीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.