सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के सभी 119 परीक्षा केंद्रों पर केंद्रवार 119 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि के दौरान उपस्थित रहकर संपूर्ण व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। डीएम के आदेशानुसार परीक्षा की बहुस्तरीय निगरानी के लिए छह जोनल मजिस्ट्रेट व 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने जोन के अंतर्गत आने वाले परीक्षा केंद्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.