औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। एटा के सपा सांसद देवेश शाक्य के बिधूना स्थित सिद्धार्थ इंटर कालेज में एक दिन पूर्व नकल पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने सांसद की बहन अंचल शाक्य और कॉलेज के एक कर्मचारी को जेल भेज दिया। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने सांसद, उनकी बहन और कॉलेज के कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिधूना के भटौरा गांव में स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में सोमवार को नकल पकड़े जाने के बाद डीएम के निर्देश पर डीआईओएस जीएस राजपूत ने डॉ. पायल जैन को नया केन्द्र व्यवस्थापक बनाया। कॉलेज का अन्य स्टाफ भी बदल दिया गया। सोमवार को पहली पाली में इंटरमीडिएट का जीव विज्ञान और गणित का पेपर था। नकल होने की सूचना पर एसडीएम गरिमा सोनकिया पहुंचीं तो कॉलेज का कर्मचारी कुलदीप कुमार रजिस्टर पर लिखकर एक छात्रा को नकल करा रहा था। रजिस्टर पर जीव विज्ञान के सवालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.