प्रमुख संवाददाता, मार्च 26 -- आगरा में गोल्ड लोन घोटाला हुआ है। मुंबई की केप्री ग्लोबल कैपीटल कंपनी में नकली सोना रखकर 37 लोन पास कराए गए। ऑडिट में राज खुले। शाखा प्रबंधक और तीन कर्मचारी इस खेल में मिले हुए थे। रीजनल मैनेजर ने मुकदमा लिखाया है। गिरवी सोने में तांबा अधिक है। कंपनी को करीब 87 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सिकंदरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शाखीपुरम में केप्री ग्लोबल कैपीटल की शाखा है। कंपनी के रीजनल मैनेजर अमरीश श्रीवास्तव ने इस संबंध में डीसीपी से शिकायत की थी। उन्हें बताया कि नकली सोना गिरवी रखकर 37 लोन पास किए गए। ऑडिट में जानकारी हुई कि कंपनी को चूना लगाया गया है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ कि शाखा प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, कर्मचारी रोहित उपाध्याय, अर्जित सिंह जादौन और हरीमोहन सिंह इस खेल में शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.