नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली सिगरेट की आपूर्ति में शामिल चार आरोपियों पर छापेमारी कर कुल 2.4 लाख सिगरेट स्टिक जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परवीन सिंह, पुनीत गुप्ता, पवन गुप्ता और दिलीप यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के निलोठी एक्सटेंशन इलाके में पवन गुप्ता और दिलीप यादव को 14 कार्टन, लगभग 1.6 लाख स्टिक से भरे टेंपो के साथ पकड़ा। पूछताछ के आधार पर परवीन सिंह और पुनीत गुप्ता को चंदर विहार चौक से गिरफ्तार किया और नकली सिगरेट के आठ कार्टन (80,000 स्टिक) ले जा रहे वाहन को जब्त किया। आईटीसी लिमिटेड के प्रतिनिधि ने मौके पर सिगरेट के नकली होने की पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक परवीन सिंह वितरण प्रबंधन में कार्यरत था, पुनीत गुप्ता बिक्री व डिलीवरी का समन्वय करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.