हरिद्वार, मार्च 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। नकली शराब बनाने वाले गिरोह के सरगना 25 हजार के इनामी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। हरिद्वार लाने के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर कैमिकल से नकली शराब बनाने का धंधा कर रहा था। उसके साथी को अक्तूबर में ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि 23 अक्तूबर 2024 को रानीपुर पुलिस ने नकली शराब बनाने का पर्दाफाश करते हुए सिम्बल चौक दादूपुर गोविंदपुर से आरोपी अनिरुद्ध सिंह निवासी ग्राम रौगांव थाना गजेनर जिला कानपुर हाल पता ताजगंज आगरा यूपी को गिरफ्तार किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.