मुरादाबाद, मार्च 22 -- गिरोह बनाकर फैक्ट्री में नकली शराब बनाकर बेचने में एसएचओ मझोला मोहित चौधरी ने सरगना महेंद्र समेत आठ लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बीते 2 जून 2024 को मझोला थाना पुलिस की टीम ने नया मुरादाबाद सेक्टर-16 स्थित एक मकान में छापेमारी की थी। मौके से भारी मात्रा में एक्ट्रा न्यूट्रिल अल्कोहल(ईएनए), बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नाम से तैयार नकली अंग्रेजी और देशी शराब, खाली बातलें, फर्जी क्यूआर कोड ढक्कन आदि बरामद किया गया था। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी मामले में जांच के बाद पता चला कि आठ आरोपी गिरोह बनाकर नकली शराब बनाकर उसे अमरोहा, मुरादाबाद और आसपास के इलाके में बेचते थे। इस गिरोह का सरगना संभल के कोतवाली क्षेत्र के शहजादी सराय निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.