संभल, अप्रैल 14 -- बहजोई। नामचीन कंपनी के डिब्बों व केन में भरकर नकली मोबिल सप्लाई करने वालों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने रविवार की देररात कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने हिरासत में लिए गए एक आरोपी की निशानदेही पर बहजोई समेत चन्दौसी में भी नकली मोबिल बनाने व बेचने वालों की तलाश की। इस दौरान नकली मोबिल बनाने की दो फैक्टी और सामने आई हैं। माना जा रहा है कि पूरे मामले में कई लोगों के नाम सामने आएंगे। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि देर रात मोहल्ला काली मंदिर रोड व मोहल्ला बंबा रोड पर दो स्थानों पर छापेमारी की गई थी। इसमें काफी मात्रा में नकली मोबिल बनाने के उपकरणों समेत ब्रांडेड मोबिल कंपनी के केन, डिब्बे व रेपर समेत पैकिंग की मशीन बरामद की गई थी। छापेमारी के दौरान एक आरोपी संचालक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.