मेरठ, फरवरी 8 -- सरधना। नामी कंपनियों के टैग लगाकर तैयार की जा रही फर्जी बेडशीट प्रकरण में शनिवार को सरधना व्यापार मंडल ने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि तीन दिन पूर्व एसओजी ने सरधना में छापामारी कर बड़े स्तर पर नकली बेडशीट बरामद की थी। कई लोगों को यहां से हिरासत में लिया था। आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। कारोबार से जुड़े गोदाम संचालकों को थाने से ही जमानत दे दी गई, जबकि मजदूरों का शांतिभंग में चालान किया गया। आरोप लगाया कि छापेमारी के अगले ही दिन से आरोपी फिर से नकली बेडशीट का कारोबार करने में जुट गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि नकली बेडशीट बनाने वालों की ...