फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- नगला खरगा में पकड़े गए नकली दूध के सभी सात नमूने अखाद्य घोषित होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जॉच रिपोर्ट के आधार पर उनका लाइसेंस प्रतिबंधित कर दिया है। सहायक आयुक्त चंदन पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने 30 जुलाई को सुबह चार बजे थाना पचोखरा के गांव नगला खरगा निवासी अजय और विजय के घर पर छापा मारा था। दोनों भाई नकली दूध तैयार कर रहे थे। पुलिस को चकमा देकर दोनों भाई फरार हो गए थे। अधिकारियों को मौके पर रिफाइंड, तेल, डिटर्जेंट, वैक्स और कार्बोनेट जैसे खतरनाक रसायन और 100 लीटर दूध मिला था। दूध को नष्ट कराते हुए सात नमूना संकलित कर जांच कराने के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच सभी नमूने बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.