बुलंदशहर, फरवरी 4 -- बुलंदशहर। सिकंदराबाद में नकली दवा पैकेजिंग मशीन की बरामदगी और पुलिस की लापरवाही के मामले में सीओ सिकंदराबाद जांच करेंगे। एसएसपी ने मामले की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इस मामले में एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर जोखाबाद चौकी प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। 29 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने नकली दवा के मामले में बुलंदशहर निवासी आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान राजीव की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस की एक टीम सिकंदराबाद के जोखाबाद क्षेत्र पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। दिल्ली पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस ने जोखाबाद में संयुक्त छापेमारी की। आरोपी की निशानदेही पर एक प्लॉट से वह मशीन बरामद कर ली गई, जिससे नकली दवाओं की पैकिंग की जाती थी। इस बरामदगी ने...