आगरा, जनवरी 17 -- जनपद में नकली उर्वरकों की बिक्री की रोकथाम के लिए प्रशासनिक व कृषि विभाग की टीम के द्वारा की गई छापामार कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कृषि विभाग ने उवर्रक के 103 सेंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। इनमें से 11 सेंपल अमानक पाए गए। कृषि अधिकारियों ने नकली उर्वरक व अनियमितताएं मिलने पर 14 उवर्रक विक्रेताओं के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज संवाद में एक नवंबर 2025 को नकली उर्वरक को लेकर किसानों के सामने आ रही समस्याओं को किसानों की आवाज के रूप में प्रशासन व कृषि विभाग तक पहुंचाया। जिस पर प्रशासन व कृषि विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कराई। इस दौरान नवंबर से लेकर 14 जनवरी 2026 तक की गई सेंपलिंग की जांच रिपोर्ट सामने आई है। छापामार कार्रवाई के दौरान दुकान बंद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.