हरदोई, फरवरी 7 -- हरदोई। यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डीआईओएस बालमुकुंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिले के सभी 133 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक तथा मॉनिटरिंग सेल के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। डीआईओएस ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, फर्नीचर, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम और अन्य आवश्यक संसाधनों को समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए। उत्तर पुस्तिकाओं के रख-रखाव में भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया। उन्होंने नकल रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर निर्धारित मानकों के अनुसार निगरानी रखी जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.