फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- नकल विहीन परीक्षा को यूपी बोर्ड परीक्षा में सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे तो उड़नदस्ते भी दौड़ते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने सुबह की पाली में आछेलाल स्मारक इंटर कॉलेज, अमर सिंह इंटर कॉलेज, एसबीएल इंटर कॉलेज, दयाराम बघेल इंटर कॉलेज, शिव वल्लभ इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। अशोक अनुरागी के उड़नदस्ते ने स्वामी सत्यदेवपुरी इंटर कॉलेज, एमएस इंटर कॉलेज, जेवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। शाम की पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक ने मंगला देवी इंटर कॉलेज, मिथलेश प्रताप सिंह इंटर कॉलेज, आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी आशीष कुमार पांडे के उड़नदस्ते ने राजकीय हाईस्कूल सिविल लाइन, नारायण इंटर कॉलेज, अहिल्याबाई इंटर कॉलेज, बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्त...