चक्रधरपुर, जनवरी 6 -- बंदगांव, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी डैम में डीजे वाहन से दब कर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चक्रधरपुर के दंदासाई वार्ड संख्या पांच निवासी सावन सिंह उर्फ लाला (15) के रूप में हुई है। वहीं कई और लोगों को भी चोंटे लगने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर के दंदासाई वार्ड संख्या पांच को कुछ युवक दोस्तों के साथ नकटी डैम पिकनिक मनाने के लिए गये थे, जहां से शाम को लौटने के दौरान नकटी डैम के नहर में अनियंत्रित होकर डीजे वाहन (मैक्स पिकअप) नहर में पलटी हो गई, जिसमें दबकर सावन सिंह उर्फ लाला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कराईकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को डैम के नहर से निकाल कर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.