नई दिल्ली, फरवरी 13 -- कैलिफोर्निया की टेक कंपनी Apple के अपकमिंग iPhone 17e को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ताजा लीक को FrontPageTech (FPT) ने शेयर किया है, इस फोन के डिजाइन, हार्डवेयर अपग्रेड और कंपनी की लाइनअप में इसकी पोजिशनिंग पर पहली झलक दिखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple इस डिवाइस को ट्रेडिशनल बड़े इवेंट के बजाय प्रेस अनाउंसमेंट के जरिए इसी महीने पेश कर सकता है। यह कदम कंपनी की 'अफोर्डेबल प्रीमियम' सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने से जुड़ी स्ट्रेटजी का हिस्सा है। लीक के मुताबिक, iPhone 17e में ट्रेडिशनल नॉच को हटाकर Dynamic Island दिया जा सकता है। यह बदलाव इसे कंपनी के महंगे मॉडल्स के ज्यादा करीब लाएगा। फोन में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है, हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट बना रह सकता है। यानी स्मूदनेस...