अयोध्या, जनवरी 1 -- अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की समय सारिणी घोषित अब यात्रियों के लिए अयोध्या कैंट पर लखनऊ- वाराणसी- लखनऊ का होगा ठहराव अयोध्या, संवाददाता। ट्रेन के मुसाफिरों के लिए लखनऊ और काशी का सफर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से अब आसान होगा, क्योंकि नए साल के पहले दिन से एक विशेष ट्रेन का अस्थाई ठहराव शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन गरीब और माध्यम वर्ग के लिए काफी मुफीद होगी। ट्रेन के दो मिनट के ठहराव के लिए बुधवार को उत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग ने समय सारिणी जारी कर दी है। रामनगरी के आवागमन के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुविधा लिए अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर- 04218/04217 लखनऊ- वाराणसी- लखनऊ (इंटरसिटी) विशेष अनारक्षित ट्रेन के एक जनवरी से अस्थाई ठहराव का फैसला लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर...