सीतामढ़ी, दिसम्बर 30 -- सीतामढ़ी। नए साल के जश्न के उमंग खलल न पड़े, इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया। शहर के किरण चौक पर ट्रैफिक थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि नववर्ष को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और कागजात की कमी जैसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर...