देहरादून, जनवरी 5 -- Electricity Bill Increase: उत्तराखंड में लाखों बिजली उपभोक्ताओं को नए साल में भी महंगी बिजली का झटका ऊर्जा निगम की ओर से दिया गया है। जनवरी महीने के लिए फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) की दरें बढ़ा दी हैं। सरचार्ज के रूप में जनवरी महीने में उपभोक्ताओं से 10 पैसे से लेकर 43 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त बिजली बिल वसूला जाएगा। ऊर्जा निगम की ओर से एफपीपीसीए की दरों को जारी किया गया। बीपीएल और स्नो बाउंड वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से अतिरिक्त भुगतान करना होगा। सबसे कम वृद्धि इसी कैटेगरी में की गई है। इसके अलावा अन्य सभी श्रेणियों में दरों में अधिक इजाफा किया गया है। घरेलू श्रेणी में 28 पैसे, कमर्शियल में 40 पैसे प्रति यूनिट का अधिक भुगतान करना होगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 6...