देवरिया, जनवरी 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। नए साल 2026 में पथरदेवा के रवींद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय में बीएससी (स्नातक विज्ञान वर्ग) और बीकाम की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए कॉलेज में तीन करोड़ की लागत से प्रयोगशाला कक्ष और क्लॉस रूम की दो मंजिल भवन निर्माण का कार्य गतिमान है। जून माह तक काम पूरा होने की उम्मीद है। पथरदेवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुड़ीकुंड खुर्द में रवींद्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय वर्ष 1999 से संचालित है। कॉलेज में केवल स्नातक कला वर्ग की पढ़ाई होती है। कॉलेज में बीएससी और बीकाम की पढ़ाई नहीं होने से छात्रों को शहर का रूख करना पड़ता है। पैसे के अभाव में कई छात्र शहर नहीं जा पाते हैं। उन्हें कॉलेज में ही कला वर्ग से पढ़ाई करनी पड़ती है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्राओं को होती है। अभिभावक सुरक्षा की दृष...