देहरादून, जनवरी 1 -- नए साल के पहले दिन मसूरी विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्र में 117.27 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सालावाला वार्ड में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन विकास कार्यों में विधायक निधि से 46.81 लाख, एमडीडीए से 17.61 लाख तथा सिंचाई विभाग से 46.81 लाख रुपये की लागत से कार्य कराए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार का लक्ष्य हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आवागमन, सुरक्...