मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- रेलवे नए साल पर बिहार को चार अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात देने की तैयारी कर रहा है। इनमें दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन उत्तर बिहार से होगा। इन ट्रेनों का परिचालन सूरत, अमृतसर, मुंबई आदि शहरों के लिए किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। मार्च के अंत तक चारों ट्रेन का परिचालन शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे नए साल में बिहार से मुंबई, दिल्ली, सूरत और अमृतसर के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। रेलवे की योजना के तहत मुजफ्फरपुर से सूरत, समस्तीपुर से अमृतसर, पटना से मुंबई और दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। अधिकारियों के अनुसार मार्च तक अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है। इधर, पूमरे के अधिकारी ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर प...