किशनगंज, दिसम्बर 29 -- किशनगंज। संवाददाता दो दिनों के बाद नए वर्ष 2026 का आगमन होगा। नए वर्ष को लेकर लोग उत्साहित हैं और कुछ चिन्हित पिकनिक स्पॉट में लोग नए वर्ष का जश्न मनाते हैं। ऐसे में नए वर्ष में पिकनिक स्पॉट में सुरक्षा के मद्देनजर विशेष रूप से सतर्कता बरती जाएगी। किशनगंज एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अहम निर्देश दिया हैं। इससे सम्बंधित निर्देश जारी किया गया है। जारी निर्देश में सभी थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट को चिन्हित करें व पिकनिक स्पॉट पर पर्याप्त सुरक्षा का इंतजाम होगा। किशनगंज शहर से सटे बेलवा ओद्रा नदी के किनारे भी लोग नये वर्ष पर पिकनिक के लिए पहुंचते हैं। यहां लोगों की काफी भीड़ होती है। यहां भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। सीमावर्ती जिलों बंगाल व नेपाल से सटे थानाध्यक्ष को विशेष रूप से निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.