मुंगेर, नवम्बर 17 -- हवेली खड़गपुर। निज संवाददाता। हवेली खड़गपुर निबंधन कार्यालय का मॉडल भवन पूरी तरह तैयार हो चुका है। नए साल में नवनिर्मित भवन में मॉडल निबंध का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अब पूरी तरह खड़गपुर निबंधन कार्यालय कुछ ही दिनों में हाईटेक हो जाएगी। हाईटेक होने से कई तरह की सुविधा क्रेता और विक्रेता को समय के बचत के साथ पूरी तरह पारदर्शिता भी बरती जाएगी। हवेली खड़गपुर में पिछले 2 साल पहले डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले मॉडल निबंधन कार्यालय के भवन का काम पूरा हो गया है। भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कई आधुनिक तरह के उपकरण लगाए जाएंगे। निबंधन कार्यालय को हाईटेक बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और लोगों के लिए सुविधाजनक बनाना है। बिहार में निबंधन कार्यालयों को आधुनिक बनाया जा रहा है, जिससे नागरिक...