शामली, दिसम्बर 30 -- नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए कांधला पुलिस ने कमर कस ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने थाना प्रांगण में सभी पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए साफ चेतावनी दी कि हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि कुछ लोग वाहन चलाते समय गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर वीडियो और फोटो बनाते हैं, जो न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसे मामलों में विभागीय स्तर पर कठोर एक्शन लिया जाएगा। साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षक सतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान जनपद शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद...