सीवान, जनवरी 6 -- सीवान। सारण प्रमंडल विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के पैक्स अध्यक्षों ने सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा का नए साल के अवसर पर बुके और शॉल देकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष नागेंद्र मिश्रा ने सारण प्रमंडल विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और उपस्थित पैक्स अध्यक्षों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, पन्ना लाल, प्रेम शंकर यादव, राजू यादव, ओम प्रकाश पाण्डेय और लक्ष्मी प्रसाद सहित बैंक के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...