उरई, जनवरी 3 -- कालपी, संवाददाता। कस्बा कालपी के एक मोहल्ले में नव वर्ष पर घर से मन्दिर के लिए निकली किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पास्को सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कालपी नगर निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है जो कभी कभार बिना बताये घर से निकल कर चली जाती हैं और वापस भी आ जाती है और वह नववर्ष पर भी निकली थी। इसी दौरान मुहल्ले के आदित्य यादव ने उसके साथ गलत हरकत कर दी थी जिसकी जानकारी उसने घर लौटकर अपनी माँ और पिता को बताई जिससे वह लोग सकते में आ गए थे और सुबह होने पर मामले की जानकारी पुलिस को भी दी थी। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया तो पुलिस भी हरकत में आ गयी थी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.