रिषिकेष, जनवरी 1 -- नव वर्ष के पहले दिन मंदिरों में पूजा अर्चना को लोगों की भीड़ रही। साल के पहले दिन लोगों ने भगवान के दर्शन और पूजन कर की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। उन्होंने गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई। ऋषिनगरी के चंद्रेश्वर महादेव, सोमेश्वर महादेव, वीरभद्र महादेव समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने लोग पहुंचे। मंदिर में जलाभिषेक रुद्राभिषेक दुग्धाभिषेक कर लोगों ने अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। ऋषिकेश में त्रिवेणीघाट, रामझूलाघाट, नावघाट, स्वर्गाश्रम घाट समेत तमाम स्नानघाटों पर लोगों ने गंगा स्नान किया। कड़ाके की सर्दी के बावजूद भी लोग सुबह घरों से निकलकर मंदिर पहुंचे। शहर में भी माहौल भक्तिमय दिखाई दिया। कई मंदिर में सुबह से लोगों की कतार लगी हुई है और लोग पूजा के लिए अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.