विकासनगर, जनवरी 1 -- साल के पहले दिन हर किसी की हसरत होती है कि यह उनके लिए खास हो, जीवन में खुशियां लाएं। नया साल पछुवादून के 31 घरों में खुशियां लेकर आया है। बुधवार मध्य रात्रि से गुरुवार रात 12 बजे पछुवादून में 31 बच्चों ने जन्म लिया। उप जिला अस्पताल, लेहमन अस्पताल समेत अन्य प्राइवेट नर्सिंग होम में 20 बेटियां और 11 बेटे पैदा हुए। घरों में आए नन्ने मेहमानों को लेकर परिजनों ने खुशियां मनाईं। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती जमनीपुर निवासी करिश्मा ने 31 दिसंबर की रात एक बजे बेटे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में खुशी का माहौल है। एक जनवरी की सुबह नौ बजे एक बेटी, 11 बजे तीन बेटे, दोपहर एक बजे दो बेटों तथा शाम तीन बजे एक बेटी ने उप जिला चिकित्सालय में जन्म लिया। शहर के निजी नर्सिंग होम में गुरुवार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.