नई दिल्ली, जनवरी 1 -- राजधानी दिल्ली बुधवार की सुबह छह घंटे तक घने कोहरे में डूबी रही। खासतौर पर तड़के चार बजे से लेकर सुबह आठ बजे के कई जगहों पर दृश्यता का स्तर 50 मीटर से भी कम रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।कल कोहरे और ठंड ने किया परेशान दिल्ली के पालम मौसम केन्द्र में चार बजे के लगभग घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक चला गया। यह स्थिति सुबह आठ बजे तक बनी रही। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। पहले की तुलना में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।आज भी घने कोहरे के आसार मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बूंद...